होली पर एक ही परिसर के आधा दर्जन किरायेदारों के घर चोरों ने की सफाई

0
116

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के भोलेपुर की न्‍यू इंदिरा नगर कालोनी निवासी अमर सिंह राठौर के मकान में रह रहे लगभग आधा दर्जन किरायेदारों के खाली पड़े घरों में होली की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर लाखों की नगदी व जेवर लेकर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

3 choriन्‍यू इंदिरा कालोनी में दूरसंचार विभाग में कार्यरत एसडीओ अमर सिंह राठौर के एक मकान में कई किरायेदार रहते है। होली का त्‍ययोहार मनाने के लिये सभी अपने अपने घर गये हुए थे। इसी बीच बीती रात चोरों ने कृषि विभाग में लिपिक संजय चतुर्वेदी, आर्मी स्‍कूल में कक्षा 10 के मैनपुरी निवासी छात्र शिवेंद्र कुमार, परिवार सहित रहने वाले उपेंद्र कुमार व सुरेश चंद्र साहू आदि आधा दर्जन किरायेदारों के घर से लाखों रुपये की नगदी व जेवर आदि चोरी कर लिये।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। विवेचना की जा रही है।

 

[adrotate banner="2"]