मुस्लिम वोटो को लेकर सियासी रस्साकसी- छुटभैये नेताओ ने सलमान को ललकारा

0
105

FARRUKHABAD : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ग्रीन गार्डन में अध्यक्ष दिलशाद अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में huz huz1पूर्व सभासद रफी अंसारी ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद के मुसलमानों के साथ धोखा किया है। जो बर्दास्त नहीं किया जायेगा। हाजियों के साथ किये गये व्यवहार का सलमान खुर्शीद को आगे आने वाले चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा।

[adrotate banner="3"]

सलमान खुर्शीद ने विदेश मंत्री होकर भी मुसलमानों के हित की बात नहीं की। अध्यक्ष दिलशाद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। समाजवादी की पहचान मुसलमानों से होगी। मैं मुसलमानों के हकूम मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने रखूंगा। जिले में मुसलमान समाज वादी की सियासत करके दिखायेंगे। मुसलमान हर जगह पर समाजवादी के साथ है। इस दौरान आकिल खान ने कहा कि मुसलमानों के हितों की बात मुलायम सिंह यादव ही रखते हैं। इसलिए मुसलमान अपनी वफादारी का पूरा सबूत समाजवादी पार्टी को ही दे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि सपा ने अल्पसंख्यक समाज के मो0 आकिल खान को अल्पसंख्यक महासचिव पद देकर मुस्लिमों का गौरव बढ़ाया।

[adrotate banner="2"]