दादी की बरसी पर खौलते भगौने में गिरने से मासूम नाती की मौत

0
107

FARRUKHABAD : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम भाऊटोला निवासी सुन्दरलाल कठेरिया का 6 वर्षीय पुत्र सनी खेलते समय अचानक भगौने में खौल रही sunderlalसब्जी में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बेटे को भगौने से निकालने के प्रयास में मां भी बुरी तरह झुलस गयी। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सुन्दरलाल कठेरिया की मां की बरसी का कार्यक्रम उसके घर में चल रहा था। दावत का कार्यक्रम भी शुरू हो गया था। लोग भोजन करने व कराने में व्यस्त थे। तभी अचानक ऐसी घटना घट गयी। जिसका किसी को भी सपने में भी भरोसा नहीं था। सुन्दरलाल कठेरिया का 6 वर्षीय पुत्र सनी खाना बनने के स्थान पर खेलते हुए पहुंच गया और अचानक खौल रहे सब्जी के भगौने में जा गिरा। सनी के गिरते ही कार्यक्रम में कोहराम मच गया। लेकिन किसी ने भी बच्चे को भगौने से निकालने की जहमत नहीं उठायी। मामले की जानकारी जब मां को हुई तो अपने पुत्र को बचाने के चक्कर में उसने खौलते भगौने में हाथ डाल दिया। जिससे उसके दोनो हाथ झुलस गये। घायल मां बेटे को कायमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सनी को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना बताये लोहिया अस्पताल से शव लेकर चले गये।

[adrotate banner="2"]