भौजाई पर कब्ज़ा करने के लिए भैया को गोली मारी

0
136

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम सरहा निवासी कमलेश मिश्रा पुत्र हरिकृष्ण मिश्रा की पत्नी को बदनीयती से दबोचने के विवाद में अपने ही बड़े भाई को गोली मार दी। घायल कमलेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। कमलेश अपने छोटे भाई अखिलेश व बड़े भाई संतोष के साथ जयपुर में छपाई का काम करता है। आठ दिन पहले अखिलेश होली के चक्कर में घर आ गया था।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

घर पर कमलेश की पत्नी ममता थी। अकेला देखकर दो दिन पूर्व अखिलेश ने अपनी सगी भाभी ममता को बदनीयती से दबोच लिया। जिसका विरोध जब कमलेश की भतीजी रानी ने किया तो अखिलेश ने उसकी भी पिटायी कर दी। मामले की जानकारी सरह चौकी में दी गयी तो पुलिस ने आरोपी अखिलेश को हिरासत में ले लिया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। घटना की सूचना होने पर कमलेश जयपुर से बीते दिन घर आ गया। बुधवार को कमलेश व अखिलेश खेत में गन्ना काट रहे थे। तभी पुनः विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर अखिलेश ने अपने बड़े भाई कमलेश के गोली मार दी। गोली कमलेश के हाथ में लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने कमलेश का मेडिकल परीक्षण कराया है।

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिहं परिहार ने बताया कि गोली चलाये जाने का आरोप गलत है। आपसी मारपीट का मामला है। घटना के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]