मारपीट कर व्यापारी से रुपये छीने

0
119

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम ललौर में आलू की खरीददारी करने गये एक व्यापारी को मारपीट कर ग्रामीणों ने रुपये छीन लिये। व्यापारी ने थाना पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

[adrotate banner="3"]

आलू व्यापारी विजय बीर पुत्र रामगोपाल निवासी ताजपुर, तिगड़ा थाना रामपुर काशीरामनगर कई सालों से शमसाबाद क्षेत्र में आलू खरीदने के लिए आते हैं। बीते कई दिनों से विजय बीर आलू की खरीददारी क्षेत्र में कर रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र के गंाव ललौर के कुछ दबंग लोगों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिये। पीड़ित व्यापारी ने शमसाबाद थाने में सूचना दी।

[bannergarden id=”8″]

थानाध्यक्ष शमसाबाद ने बताया कि व्यापारी व ग्रामीणों में शराब पीने के बाद मारपीट हुई है। लूटपाट की घटना गलत है। व्यापारी द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं दी गयी।

[adrotate banner="2"]