आलू भरा ट्रैक्टर परचून दुकान पर पलटा, दुकानदार बालबाल बचे

0
139

tractor potatoशमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम हजियापुर चौराहे पर आलू भरा एक ट्रैक्टर पलटने से एक परचून दुकान के खोखे पर पलट गया। जिससे खोखा टूट गया व काफी सामान भी खराब हो गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
बुधवार को हजियापुर चौराहे पर आलू के बोरे भरे मैसी कैफे ट्रैक्टर उलियापुर निवासी महेशचन्द्र व कल्लू की दुकानों पर पलट गया। महेशचन्द्र का चारपहिया ठेला हजियापुर चौराहे पर मूंगफली, पान मसाला रखा है। वहीं बगल में कल्लू का खोखा है। दोनों की दुकानों में रखा सामान के साथ साथ खोखा भी टूट गया। ट्राली अलीगंज के ग्राम अमरौली निवासी अरविंद की बातायी गयी है।

[adrotate banner="2"]