बर्दी की दबंगई दिखाकर ठग टेन्ट का सामान ले उड़ा

0
152

policeFARRUKHABAD : जनपद में लूट, हत्या, चोरी इत्यादि की बारदातें घटने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लोग चोरियों इत्यादि से बेहद परेशान हैं। अब इन अराजकतत्वों ने दिन दहाड़े व्यापारियों को ठगने का नुस्खा भी ढूंढ निकाला है। बीते रविवार को एक ठग पुलिस की बर्दी का रौब गांठते हुए शहर के ही दो टेन्ट स्टोरों से टेन्ट का सामान ले आया। लेकिन जब टेन्ट का सामान वापसी की बात आयी तो ठग का कहीं अता पता नहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के रखा स्थित टेन्ट मालिक आनंद द्वारा पुलिस को बतायी गयी घटना के अनुसार दो दिन पूर्व एक पुलिस की बर्दी में व्यक्ति आया और उसने कहा कि वह पुलिस में तैनात है व फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रहता है। उसके लड़के का जन्मदिन है, जिसके लिए उसे टेन्ट का सामान चाहिए। जिस पर आनंद ने उसे 14 भगौने, 50 कुर्सी व एक कढ़ाई रिक्शा पर लादकर पुलिस लाइन में भिजवा दिये।

[bannergarden id=”8″]

इसी तरह ठग ने दुर्गा टेन्ट हाउस के मालिक संजीव के अनुसार उसका बेबर रोड पर टेन्ट हाउस है। जहां पर एक पुलिसकर्मी पहुंचा उसने पुलिस लाइन ले जाने के लिए 14 भगौना, पचास कुर्सी, एक कढ़ाई, पांच ट्रे व पांच बाल्टी बुक करायीं व पहुंचाने की बात कही। जिस पर उसने हाथों हाथ रिक्शे पर सामान लादकर पुलिस लाइन भिजवा दिया। ठग ने बडे ही चतुराई से दोनो का सामान पुलिस लाइन में खाली पड़े एक कमरे के सामने उतरवा लिया। लेकिन रात में ही सारा सामान लादकर वहां से रफूचक्कर हो गया। दोनो टेन्ट मालिकों से पुलिस ने तहरीर लेकर छानवीन कर रही है।

[adrotate banner="2"]