बाराबंकी: शिव मंदिर में भगदड़ से 2 की मौत,10 घायल

0
133

Barabankiबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बैरिकेटिंग टूटने के बाद हुई भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए हैं। घटना रामनगर क्षेत्र के लोधेश्वर महादेव मंदिर में हुई है। आज शिवरात्रि के मौके पर भक्त दर्शन के लिए सुबह मंदिर पहुंचे थे तभी ये हादसा हुआ।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

पुलिस अधीक्षक सैयद वसीम अहमद ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में अनुमान से अधिक श्रद्धालु आ गए। पूजा अर्चना के लिए तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी थी। और भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेटिंग टूट गई, जिससे हुई भगदड में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों का मुफ्त उपचार कराने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]