प्रेम विवाह में बाधा से क्षुब्‍द आत्‍महत्‍या करने जा रही युवती को परिजनों को सौंपा

0
108

1फर्रुखाबाद: शनिवार को ट्रेन के सामने कूद कर आत्‍महत्‍या करने जा रही नगला नैन निवासी युवती मीना राजपूत को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने  युवती को परिजनों को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला नैन निवासी मीना का गांव के ही एक युवक सनी पुत्र रान निवास कठेरिया से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों द्वारा विजातीय युवक से विवाह का लगातार विरोध किया जा रहा था। इसी से क्षुब्‍द हो कर युवती शनिवार को आत्‍महत्‍या की नियत से रेलवे लाइन के किनारे चलते चलते बलराम गैस एजेंसी के गोदाम के पीछे तक चली आयी, व यहां खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीच गैस ऐजेंसी के एक ड्राइवर ने युवती के इरादों को भांप कर उसे पकड़कर पुलिस को सूचना देदी।

महिला थानाध्‍यक्ष सुभद्रा वर्मा ने युवती को महिला थाना लेजाकर पूंछ तांछ की व उसके प्रेमी सनी को भी थाने बुलाकर जानकारी ली। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।

[adrotate banner="2"]