फतेहगढ़ पालिका मार्कैट में ज्‍वेलरी शॉप में नकब का प्रयास, मिठाई की दुकान में चोरी

0
140

Chori2 Choriफर्रुखाबाद: शुक्रवार रात्रि चोरों ने फतेहगढ़ कोतवाली से मात्र 400 मीटर की दूरी पर मुख्‍य मार्ग पर स्‍थित पालिका मार्केट स्थित श्रीजी ज्‍वैलर्स की दुकान में नकब लगाने का प्रयास किया, असफल रहने पर पास ही स्‍थित मिठाई की दुकान में नकब लगाकर हजारों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली से थोड़ी दूर पर ही मुख्‍य कानपुर रोड पर स्‍थित नगरपालिका के पालिका मार्केट में श्रीजी ज्‍वेलर्स की दुकान है। वही बाराबर में यादव मिष्‍ठान भंडार है। शुक्रवार रात्रि चोरों ने पीछे गीली की ओर से पहले यादव मिष्‍ठान भंडार में नकब लगाया। यहां से चोरों ने पड़ोस की श्रीजी ज्‍वैलर्स की दुकान में भी नकब लगाने का प्रयास किया। परंतु सफलता न मिलपाने के कारण चोर मिष्‍ठान भंडार की गोलक मे रखे लगभग 5 हजार रुपये व तीन पीपा घी के अलावा मिठाइयां चुराकर रफूचक्‍कर हो गये। शनिवार को प्रात: जब मिष्‍ठान भंडार के मालिक सुरेश यादव दुकान खोलने पहुंचे तो उनहोंने दुकान में नकब लगा देखकर पुलिस को सूचना दी। विदित है कि पूर्व में श्रीजी ज्‍वैलर्स की दुकान में तीन बार नकब लगाने का प्रयास हो चुका है।

प्रभरी निरीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्‍त हो गयी है। जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]