पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भट्ठे पर काम कर रहे बाल श्रमिक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत

0
89

childFARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी रामऔतार के 13 वर्षीय पुत्र राजीव की ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर उस समय मौत हो गयी जब वह भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहा था।

[adrotate banner="3"]

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ कटियार का गंधिया में ईंट भट्ठे का कारोबार है। भट्ठे पर ही रामऔतार के दो पुत्र 14 वर्षीय रिंकू व 13 वर्षीय राजीव मजदूरी करते थे। रामऔतार को वर्षों पहले टीवी का रोग हो गया था। जिसको लेकर रामऔतार चारपाई से उठ नहीं सकता था। परिवार का पेट पालने के लिए दोनो मासूमों को रामऔतार ने मजबूरन भट्ठे पर काम करने के लिए भेजा।

kusama[bannergarden id=”8″]

दोपहर बाद राजीव ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर जा रहा था। तभी अचानक राजीव ट्राली से नीचे आ गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजीव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राजीव की मौत हो गयी। सूचना पर भट्ठा मालिक के पुत्र दीपू लोहिया अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

[adrotate banner="2"]