फर्रुखाबाद व एटा की सीमा पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

0
107

FARRUKHABAD: पड़ोसी जनपद एटा व फर्रुखाबाद सीमा पर शुक्रवार सुबह लोगों ने जब एक शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना सम्बंधित थानों को दी गयी। लेकिन अभी तक किसी भी थाने की पुलिस ने शव को नहीं उठाया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव व जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर के निकट एक पुलिया के किनारे अज्ञात युवक का शव देखा गया। शव की सूचना आस पड़ोस के ग्रामों में जंगल की आग की तरह फैल गयी। आस पास के ग्रामीण शव देखने के लिए उमड़ पड़े। सम्बंधित थाना पुलिस को भी शव पड़े होने की सूचना दी गयी। लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। क्षेत्र में हत्या की सूचना पर लोगों में भय का माहौल हो गया। शव की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।

[adrotate banner="2"]