छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को गोली मारकर किया घायल

0
103

kanchanशमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर स्थित एक भट्ठे पर काम करने वाली महिला को उस समय बदमाशों ने गोली मार दी जब महिला ने अपने साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया।

[adrotate banner="3"]

घटना के अनुसार बीती रात सपा नेता के भट्टे पर काम करने वाली कंचन पत्नी रवेन्द्र निवासी जिला नवादा बिहार अपनी झोपड़ी में सो रही थी। तभी तीन अज्ञात युवकों ने आकर उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए महिला चीख पुकार करने लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस में झोपड़ी में लेटी सुनैना जाग गयी। सुनैना ने जैसे ही आवाज दी तो एक बदमाश ने कंचन को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी गयी। लेकिन महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी। फिलहाल पुलिस ने उसका उपचार कराया है। महिला को बांह में गोली लगी है।

[bannergarden id=”8″]

वहीं शमसाबाद थानाध्यक्ष दिलेश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। पूरा मामला छेड़छाड़ को लेकर हुआ है।

[adrotate banner="2"]