रामशंकर हत्याकाण्ड में पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही

0
132

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र में बीते 31 जनवरी को ग्राम महरूपुर रावी में गांठ गिरवी का काम करने वाले रामशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के मामले में पकड़े गये पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया। कमालगंज पुलिस ने पांचों आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

31 जनवरी की रात जुबैर आलम पुत्र नफीशुल हसन निवासी महरूपुर रावीए सर्वेश लोधी पुत्र रामऔतार लोधी निवासी महरूपुर रावीए बब्बन पुत्र मोहम्मद नफीश निवासी राजेपुर सरायमेदाए जावेद उर्फ अदुआ पुत्र मैनुद्दीन निवासी राजेपुर सरायमेदा व मिनहाज पुत्र हलीम निवासी राजेपुर सरायमेदा ने घर में घुसकर लूटपाट कर रामशंकर की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया था। कमालगंज थानाध्यक्ष ने सर्वेश, जुबैर निवासी महरूपुर रावी, मिनहाज, जावेद उर्फ अदुआ, बब्बन निवासी राजेपुर सरायमेदा के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की है।

[adrotate banner="2"]