प्रशासन के रवैये से संतुष्ट नहीं हिजाम

0
96

deepak diwediफर्रुखाबाद: जनपद में जिस तरह से गौ हत्यायें व गौ वंशों को पकड़कर काटने की घटनायें हो रहीं हैं इसको लेकर प्रशासन की कार्यशैली से हिन्दू जागरण मंच संतुष्ट नहीं है। उसने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र इन गतिविधियों पर प्रशासन लगाम नहीं लगाता है तो हिन्दू जागरण मंच बड़े आंदोलन पर उतारू हो जायेगा।

[adrotate banner="3"]

संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि सोता बहादुरपुर में जिस तरह से उपद्रव चल रहा है और एक पक्ष दूसरे पक्ष पर अपनी संख्या में अधिक होने का दबाव बना रहा है यह बिलकुल अनैतिक है। उन्होंने कहा कि हिन्दू जागरण मंच पीड़ित पक्ष के साथ है।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि इस समय शहर में रात के समय घूम रहे गौ वंशों को पकड़कर ले जाने की घटनायें तेजी से हो रहीं हैं। परन्तु प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता। ऐसे प्रशासन से जनता का विश्वास उठना लाजमी है। संगठन के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह जनपद में चल रहीं अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाये। लेकिन जब भी प्रशासन से इस सम्बंध में बात की गयी वह अपनी राजनैतिक मजबूरियां गिना देता है। ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद से अपना स्थानांतरण करवा लेना चाहिए।

[adrotate banner="2"]