16 आइपीएस को नई तैनाती

0
98

लखनऊ : शासन ने सोमवार को 16 आइपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। एडीजी मेरठ ओपी सिंह की जगह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा भवेश कुमार सिंह को तैनात किया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के एसएसपी शलभ माथुर को हटाकर उनकी जगह रामपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रीतींदर सिंह को भेजा गया है।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

पीटीसी सीतापुर स्थानांतरित दीपक रतन को लखनऊ अभिसूचना में डीआइजी, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से नवीन अरोरा को गोरखपुर के डीआइजी, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर से उमेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रामपुर, पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार के पद पर स्थानांतरणाधीन उमेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक देवरिया, डीजीपी कार्यालय से सम्बद्ध ओमप्रकाश श्रीवास्तव को एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, मुजफ्फरनगर के एसएसपी नितिन तिवारी को एसएसपी गाजियाबाद, गाजियाबाद के एसएसपी प्रशांत कुमार को एसपी लखीमपुर खीरी, जौनपुर की एसपी मंजिल सैनी को एसएसपी मुजफ्फरनगर, कौशांबी से एएसपी बलिकरन यादव को एसपी जौनपुर, एएसपी यातायात मेरठ से वजीह अहमद पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के सेनानायक वीके शेखर को सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा और एसपी खीरी दलवीर सिंह यादव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

[adrotate banner="2"]