पति के साथ जा रही महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

0
115

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खतवापुर निवासी 25 वर्षीय मुन्नीदेवी पत्नी फूलसिंह को ट्रैक्टर ने उस समय कुचल दिया जब वह अपने पति के साथ गांव जा रही थी। मुन्नीदेवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

दोपहर बाद मुन्नीदेवी अपने पति फूलसिंह के साथ साइकिल पर शहर में किसी काम से आयी थी। जहां से वापस अपने गांव खतवापुर जा रही थी। गांव के निकट जैसे ही फूल सिंह साइकिल लेकर पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने फूलसिंह की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल के पीछे बैठी उसकी पत्नी मुन्नीदेवी सड़क पर आ गिरी और अनियंत्रित टैªक्टर उसके ऊपर से कुचलता हुआ निकल गया। मुन्नी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक ट्राली को घटना स्थल पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव ने बताया कि ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]