मार्ग दुर्घटना में गैस एजेंसी मालिक सहित तीन कर्मचारी घायल

0
88

indica busफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी जयभैरों गैस एजेंसी के मालिक राजू शिवानी उस समय रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गये जब वह अपनी इण्डिका कार से कायमगंज किसी काम से जा रही थी। दुर्घटना में रोडवेज बस भी पलट गयी। जिसमें कई यात्री घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

राजू शिवानी की गैस एजेंसी शहर क्षेत्र के पल्ला बाजार में है। जो अपनी इण्डिका कार से बेबर रोड भोलेपुर निवासी अपने मित्र राकेश वर्मा पुत्र लायक सिंह व मछली टोला फतेहगढ़ निवासी शिवशरन लाल के साथ कायमगंज जा रहे थे। तभी नबावगंज क्षेत्र के ग्राम परम नगर के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस से आमने सामने की भिड़न्त हो गयी। जिससे राजू शिवानी सहित उसके दोनो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में कार बचाने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें बैठी सवारियां भी घायल हुई हैं। घायल राकेश व शिवशरन को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं राजू शिवानी ने अपना इलाज प्राइवेट चिकित्सक से कराया है।

[adrotate banner="2"]