माई कार एम्पलाई की अल्टो से बाइक सवार घायल

0
107

alto bikeशमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र स्थित कुइयांबूंट के निकट माईकार एम्पलाई राजेश शर्मा की अल्टो कार से टकराकर पैशन प्रो बाइक पर सवार युवक घायल हो गये। गंभीर घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

राजेश शर्मा रविवार को कायमगंज गाड़ियों का डेमो दिखाने के लिए जाना था। जिससे वह अपनी अल्टो पर सवार होकर फर्रुखाबाद से कायमगंज की तरफ सुबह जा रहे थे। तभी कायमगंज रोड पर ठंडी कुइयां मोड़ पर सामने से आ रही पैशन प्रो बाइक पर सवार अवनीश अमन व पंकज निवासी नीरूपुर थाना रामपुर एटा की टक्कर अल्टो से हो गयी।

[bannergarden id=”8″]
टक्कर लगते ही दोनो बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="2"]