अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती का विज्ञापन जारी, ऐसे करें ऑन लाइन आवेदन

imagesFARRUKHABAD :  प्रदेश सरकार द्वारा 41 हजार अंशकालिक अनुदेशकों के संविदा पर चयन हेतु ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 25 फरवरी से आन लाइन शुरू की गयी आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च तक जारी रहेगी। 23 मार्च को ई चालान आवेदन की अंतिम तिथि होगी। 8 अप्रैल को विभाग द्वारा मैरिट सूची जारी कर दी जायेगी। जिसके बाद 30 अप्रैल से चयन समिति द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। 1 जुलाई को हर हाल में अनुदेशकों को स्कूलों में तैनाती दे दी जायेगी।
भर्ती प्रकिया में शामिल होने की व्‍यवस्‍था कुछ इस प्रकार है-
Step-1  आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें       -अंतिम तिथि 8/03/2013
Step-2  आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करें        -अंतिम तिथि 20/03/2013
Step-3  आवेदन शुल्क जमा करना                                           –अंतिम तिथि 21/03/2013
Step-4  ऑनलाइन आवेदन करें                                                 -अंतिम तिथि 23/03/2013
Step-5  अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें
बेसिक शिक्षा विभाग  की तरफ से आन लाइन आवेदन के लिए बेबसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in जारी कर दी गयी है।
अशंकालिक अनुदेशकों के पद एवं शैक्षणि‍क योग्‍यता इस प्रकार है-
1- कला वि‍षय हेतु अनुदेशक – इण्‍टरमीडिएट कला वि‍षय के साथ तथा बी0ए0   अथवा ड्रा‍इंग अथवा पेन्टिंग के साथ बी0ए0 अथवा इण्‍टरमीडिएट के साथ विश्‍वविद्यालय/मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान द्वारा प्रदत्‍त कला वि‍ष्‍ाय में वि‍शेष उपाधि अथवा डिप्‍लोमा
2-स्‍वास्‍थ्‍य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक  – स्‍नातक तथा राज्‍य सरकार द्वारा मान्‍यताप्राप्‍त व्‍यायाम शिक्षा में डिप्‍लोमा अथवा विश्‍वि‍द्यालय द्वारा प्रदत्‍त व्‍यायाम शिक्षा में उपाधि/डिप्‍लोमा अथवा उसके समकक्ष योग्‍यता
3-कार्य शिक्षा अनुदेशक –उक्‍त में 04 प्रकार के अनुदेशक भर्ती किये जायेगें –
अ- कम्‍प्‍यूटर शिक्षा – शैक्षिक अर्हता बी0एस0सी0 इन कम्‍प्‍यूटर साइन्‍स अथवा बी0सी0ए0 अथवा डीओईएसीसी से ‘ए’ लेवेल कोर्स के साथ स्‍नातक
ब- ग्रहशिल्‍प एवं सम्‍बन्धित कला – ग्रह विज्ञान या ग्रह अर्थशास्‍ञ या घरेलू विज्ञान या ग्रह कला में स्‍नातक
स- उद्यान विज्ञान एवं फल संरक्षण – बी0एस0सी0 क़्रषि के साथ फल संरक्षण का वि‍शेष डिप्‍लोमा- बीएससी कृषि के साथ
आयु की गणना – 01 जुलाई 2012 से न्‍यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष, आरक्षित वर्ग के श्रेणियों को नियमानुसार छूट
मानदेय  अधि‍कतम मानदेय रू0 7000/- कुल 11 माह हेतु
नि‍र्धारित शुल्‍क – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्‍यर्थियों के लिए  आवेदन शुल्‍क रू 100 व अन्‍य के लिए 200/-
आवेदन की प्रक्रिया – सभी आवेदन ऑनलाइन विज्ञापन के आधार पर किये जायेगें तथा ऑन लाइन आवेदन की शर्ते पूर्व में टी0ई0टी0प्रशिक्षु भर्ती की तरह होगीं
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 25-02-2013
ऑन लाइन शुल्‍क जमा करने की अन्तिम तिथि – 21-03-2013
ई-चालान आवेदन की अन्तिम तिथि – 23-03-2013
आरक्षणवार मेरिट सूची जारी करने की तिथि – 08-04-2013
जिला चयन समिति द्वारा काउन्‍सलिंग तिथि – 30-04-2013
विद्यालयों में तैनाती की तिथि  – 01-07-2013
[bannergarden id=”8″]