दो मार्च तक घोषित हो जायेंगे मण्डल चुनाव अधिकारी: पचौरी

0
164

rajni sarin- premlata katiyar- bhoodev rajputफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के मण्डल चुनाव को लेकर अब आला कमान ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार व जिला चुनाव अधिकारी पचौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि मण्डल चुनाव के लिए दो मार्च तक मण्डल चुनाव अधिकारी घोषित कर दिये जायेंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

प्रेमलता कटियार ने कहा कि लखनऊ में 16 मार्च को होने वाली महिला मोर्चा की रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। जिसके लिए उन्होंने भाजपा की जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन राठौर से भी बात की। इसी दौरान जिला चुनाव अधिकारी शिवओंकारनाथ पचौरी ने बैठक में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा की। जिसमें चार मण्डलों के पदाधिकारियों को वैध पाया गया। जिनमें बढ़पुर पूर्वी मण्डल के साथ-साथ कमालगंज ग्रामीण अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि को वैध पाया गया। वहीं सिरोली मण्डल के सिर्फ अध्यक्ष को ही वैध माना गया। वहीं श्री पचौरी ने कहा कि दो मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जो सदस्य दो मार्च तक सदस्यता ग्रहण कर लेगा वही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले पायेगा। उन्होंने दो मार्च तक मण्डल चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की बात कही।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, डा0 रजनी सरीन, प्रांशुदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज, सुमन राठौर, चित्रा अग्निहोत्री आदि भाजपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]