नरेश अग्रवाल का कार्यक्रम निरस्‍त, धरे रह गये पोस्‍टर-बैनर

0
138

11Farrukhabad: सपा के राष्ट्रीय महा सचिव नरेश अग्रवाल का कार्यक्रम रद्द हो गया है। दरअसल जब श्री अग्रवाल का कार्यक्रम बना था उस समय सपा का उम्मीदवार घोषित नहीं था। नरेश अग्रवाल को यहाँ बुलाने की तैयारियां चल रहीं थी कि इसी बीच सचिन यादव को सपा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

व्यापार संगठन के कार्यक्रम के बहाने उनके 24 फरवरी को दौरी की तैयारियां चल रहीं थीं। परंतु राज्‍यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव को लोक सभा चुनाव का प्रत्‍याशी बनाये जाने की घोषणाके बाद नरेश का कार्यक्रम अचानक निरस्‍त होजाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। नरेश अग्रवाल के स्वागत के लिए होर्डिंग भी बन गए थे, परंतु दौरा रद्द होने से उनकी फ्रेमिंग भी रोक दी गई है।
[bannergarden id=”8″]
बताते चलें की श्री अग्रवाल पिछला चुनाव फर्रुखाबाद से बसपा की टिकट पर लड़े थे।  श्री अग्रवाल के समर्थक मोहन अग्रवाल ने बताया कि आवश्यक मीटिंग निकल आने के कारण अब श्री अग्रवाल नहीं आ रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि होली के बाद होली मिलन कार्यक्रम में उनको आमंत्रित किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]