मनरेगा कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर वीडीओ के निलम्बन के निर्देश

0
110

फर्रुखाबाद : जनपद में मनरेगा कार्यों में प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों व विकासख्ण्ड अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर गोलमाल किया जा रहा है। बीते दिन ही जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने सम्बंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये थे। जांच में में फर्जी मस्टरोल व अन्य अनियमितता पाये जाने पर शमसाबाद विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम ललौर के ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के आदेश दिये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह ग्राम पंचायत ललौर पहुंचे जहां उन्होंने मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया तो ग्राम पंचायत अधिकारी परशुराम राजपूत द्वारा भरे गये मस्टर रोल से कार्यों की पुष्टि नहीं हुई जिस पर उन्होंने तत्काल परशुराम से इस सम्बंध में पूछा। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा स्पष्ट जबाब न दे पाने पर जिला विकासअधिकारी ने उनको निलंबित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

[adrotate banner="2"]