जमीन कब्जाने को लेकर बाबा व कांग्रेस नेता का होगा जबाबी अनशन

0
123

Rambhakt das2फर्रुखाबाद: जर, जोरू, जमीन झगड़े की मुख्य बजह मानी जाती है, इनके लिए आदमी अपनी अहमियत और सम्मान तक को ताक पर रखने को तैयार रहता है। फिर चाहे वह साधु हो या नेता। जमीन कब्जे को लेकर ऐसा ही द्वन्द विसरातों में छिड़ने जा रहा है। जिसका आगाज कांग्रेस नेता ने कर दिया। तो वहीं दूसरी तरफ से जमीन पर अपना स्वामित्व जता रहे बाबा रामभक्तदास ने भी बुधवार को मैदान में आने बिगुल फूंका है।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस नेता राधारमण अग्रवाल निवासी मोहल्ला अढ़तियान उस जमीन पर अपना पुस्तैनी कब्जा बता रहे हैं जिस जमीन पर बाबा रामभक्तदास समाधि के लिए गड्ढा खोद रहे थे। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत जब पुलिस से की तो पुलिस ने बीती रात ही बाबा की समाधि स्थल को ध्वस्त कर दिया। दोनो तरफ से जमीन को लेकर अपने अपने मालिकाना हक दिखा रहे कांग्रेस नेता व बाबा में अब न्याय के लिए अनशन का सहारा लेने का बिगुल फूंका है। जिसका आगाज कांग्रेस नेता राधारमण अग्रवाल ने मंगलवार को ही कर दिया। राधारमण ने शहर क्षेत्र स्थित विसरातों में अपनी पत्नी के साथ बैठ कर अनशन शुरू कर दिया तो वहीं बाबा रामभक्तदास बुधवार को दोपहर बाद अनशन पर बैठने को तैयार हैं।

[adrotate banner="2"]