सतीश दीक्षित को मिला फर्रुखाबाद आदर्श नागरिक सम्मान

0
216

फर्रुखाबाद: हाल ही में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष बने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित को फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति ने आदर्श नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

[adrotate banner="3"]

नौवें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी को आयोजित किया गया। जिसमें सतीश दीक्षित को आदर्श नागरिक सम्मान दिया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों से श्री दीक्षित जब कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो युवा महोत्सव समिति ने उन्हें रविवार को यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में पहुंचे श्री दीक्षित ने मिस फर्रुखाबाद दिव्या यादव, प्रथम रनर अप चांsateesh dixitदनी वारसी, द्वितीय रनर अप खुशबू के अलावा मिस्टर फर्रुखाबाद सचिन मिश्रा, प्रथम रनर अप अविरल तिवारी सहित मेधावी श्री माली को सतीश दीक्षित के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान आगंतुकों को सम्बोधित करते हुए सतीश दीक्षित ने कहा कि युवाओं को सांस्कृतिक एवं समाजसेवी बनने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। कार्यक्रम में एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा भी पहुंचे।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान डा0 संदीप शर्मा, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर, बीरभान, पुष्पेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।sateesh dixit1

[adrotate banner="2"]