बलात्कार का आरोपी गया जेल

0
125

subhasफर्रुखाबाद: शनिवार प्रातः फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सवितापुर निवासी 40 वर्षीय महिला कुशमा के साथ पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी थी। महिला ने व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

पीड़ित कुशमा पत्नी रामनरेश जाटव ने आरोप लगाया था कि वह अपना खेत देखने पड़ोस के गांव नगला दुर्गू में गयी थी। तभी उसके खेत में नगला का ही एक व्यक्ति सुभाष यादव पुत्र रतीराम पतेल काट रहा था। जिसका विरोध कुसमा ने किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप के अनुसार सुभाष ने कुसमा के साथ बलात्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी सुभाष यादव को पकड़ लिया था। देर रात पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

आरोपी सुभाष यादव ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के राजू ग्राम सभा सुन्दरपुर के पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान में उनकी ही ब्रादरी का प्रधान विजेन्द्र यादव के साथ पार्टीबंदी चल रही है। विजेन्द्र के प्रधान बनने के बाद उसके समर्थन में कोई भी ग्राम पंचायत सदस्य नहीं गया। जिससे समस्या खड़ी हुई और दोबारा चुनाव की स्थिति पैदा हो गयी। जिसकी खुन्नस निकालने के लिए वर्तमान प्रधान विजेन्द्र द्वारा एक षड़यंत्र रचा गया।

[adrotate banner="2"]