पिता ने पढ़ाई के लिए कहा तो मासूम ने खाई जहरीली गोली

0
112

masoomफर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के लौकहा निवासी 12 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र विजय पाल सक्सेना ने पिता द्वारा पढ़ाई पर जोर डालने से नाराज होकर जहरीली गोलियां खा लीं। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

श्याम कुमार पाली के ही श्रीरामपाल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। मां की मौत उसके जन्म के तुरंत बाद ही हो गयी थी। श्याम अपने पिता विजय पाल के साथ ही रहता है। शनिवार शाम तकरीबन 6 बजे जब पिता ने श्याम को पढ़ाई के लिए डांटा तो वह काफी क्षुब्ध हो गया।

[bannergarden id=”8″]

पिता खेत में काम करने चले गये उसी दौरान उसने गांव के ही रामकिशोर के खेत में डाली गयी जहरीली गोलियां उठाकर खा लीं। कुछ देर बाद पिता जब लौटकर घर पहुंचे तो उस दौरान श्याम उल्टियां कर रहा था। पूछे जाने पर श्याम ने जहरीली गोलियां खाने की पुष्टि की। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो विजय पाल उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

[adrotate banner="2"]