पतेल काटने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट, बलात्कार का आरोप

0
111

kusmaफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम सवितापुर निवासी 40 वर्षीय महिला कुशमा पत्नी रामनरेश ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर मारपीट के बाद बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

शनिवार प्रातः तकरीबन साढ़े 9 बजे कुशमा पड़ोस के गांव नगला दुर्गू अपना खेत देखने गयी थी। जहां नगला दुर्गू के ही सुभाष यादव पुत्र रतीराम उसके खेत में खड़ी पतेल काट रहा था तभी महिला ने इसका विरोध किया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला सूचना देने कोतवाली आयी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने पीड़ित कुशमा का मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में करवाया। जिसमें शरीर में किसी प्रकार की चोटें नहीं पायी गयीं। वहीं महिला चिकित्सकों ने बलात्कार के सम्बंध में उसका मेडिकल परीक्षण कर स्लाइड बनाई। पीड़िता का पति फतेहगढ़ कोतवाली के निकट ही कपड़े सिलाई का काम करता है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला संदिग्ध है, फिलहाल युवती के आरोप के हिसाब से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]