आंखों का इलाज कराकर जा रही महिला के रुपये छीने

0
115

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 57 वर्षीय सुशीलादेवी पर उस समय शराबियों ने हमला बोल दिया जब वह अपने पति बालिस्टर के साथ साइकिल पर सवार होकर घर वापस जा रही थी।

[adrotate banner="3"]

घायल सुशीलादेवी ने बताया कि वह आवास विकास स्थित मिशन अस्पताल से अपनी आंखों का इलाज कराकर पति के साथ साइकिल पर सवार होकर जा रही थी। तभी बरौन व खुम्मरपुर गांव के बीच सामने से आ रहे शराबियों ने उसे गिरा दिया। नशे की हालत में शराबियों ने बालिस्टर के साथ हाथापाई भी कर दी। इस दौरान शराबियों ने बालिस्टर से तकरीबन एक हजार रुपये नगदी लूट ली। छीना झपटी की आवाज सुनकर पड़ोस के गांव के लोग दौड़ पड़े। जिसके बाद शराबी मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची बरौन की इमरजेंसी एम्बुलेंस के ईएमटी मोहम्मद असलम ने सुशीलादेवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]