जनक्रांति पार्टी के पांच सौ कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

0
97

bjp mukesh rajputफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी में बीते 21 जनवरी को जनक्रांति पार्टी का विलय हो जाने के बाद जनपद स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। जिसमें शहर में आयोजित की गयी एक बैठक में जनक्रांति पार्टी के 500 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

[adrotate banner="3"]

पार्टी जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में सातनपुर स्थित मुकेश राजपूत की गोदाम पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनक्रांति पार्टी के लगभग पांच सौ सदस्य भाजपा में लिखित रूप से सम्मलित हो गये और वहीं पांच हजार सदस्यता फार्म वितरित किये गये। साधारण सदस्य व सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति का क्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश राजपूत ने कहा कि जो फैसला कल्याण सिंह bjp mukesh rajput1ने 21 जनवरी को लिया वह कुछ समय पहले लेना चाहिए था। लेकिन किन्हीं कारणों से फैसले में विलम्ब हुआ। फिलहाल वह उनके निर्णय के समर्थन में हैं। जितेन्द्र यादव व मोहन अग्रवाल के विषय में मुकेश राजपूत ने कहा कि न ही इन दोनो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और न ही अभी जनक्रांति पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। फिलहाल दोनो नेता अभी बीच में ही लटके हैं। [bannergarden id=”8″]

बैठक में भाजपा के गिने चुने लोग ही जिसमें जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, जिला सदस्यता प्रमुख प्रदीप सक्सेना, जिला संयोजक सत्यपाल सिंह ही मौजूद थे। बैठक में जनक्रांति पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहीं शकुंतला शाक्य भी नहीं पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने मुकेश राजपूत को चुनाव लड़ाने की बात पर जोर दिया।

इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि भाजपा के अन्य पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया था। मुख्य रूप से कुछ ही लोगों को बैठक में आना था पहुंचे भी।

[adrotate banner="2"]