टीला धंसने से युवक की मौत, दूसरा घायल

0
108

शमसाबाद (फर्रुखाबाद) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम बरई में जानवर बांधने के लिए सफाई करते समय टीला धंसने से दो युवक उसमें दब गये। जिनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल के लिए भेजा गया है।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को सुबह लगभग ९ बजे बरई निवासी १८ वर्षीय विनीत पुत्र महेश चन्द्र व २० वर्षीय मोहित पुत्र नत्थू अपने पशु बांधने की जगह पर टीले के नीचे साफ सफाई इत्यादि कर रहे थे। तभी अचानक टीला भरभराकर धंस गया। टीला धंसने से उसके मलवे में दो युवक दब गये। आनन फानन में ग्रामीणों ने दौड़कर टीले के मलवे को हटाना शुरू किया व दोनो युवकों को बाहर निकाला गया। लेकिन विनीत की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मोहित को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल के लिए लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बीते दिन हुई तेज बारिश में टीला नम हो गया था। जिसकी बजह से सुबह धमक लगी तो टीला अचानक धंस गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी क्षेत्र के लेखपाल व थानाध्यक्ष शमसाबाद को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शमसाबाद व लेखपाल मौके पर पहुंच गये व जांच पड़ताल शुरू कर दी।

[adrotate banner="2"]