सिलेण्डर में लगी आग से दामाद व सास झुलसे

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला गड्ढा निवासी वीना पत्नी स्व0 कमलकिशोर के घर खाना बनाते समय अचानक सिलेण्डर में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। सिलेण्डर की आग को बुझाने के चक्कर में वीना का दामाद व खुद वीना झुलस गयी।

[adrotate banner="3"]

घायल वीना ने बताया कि वह बार्ड नम्बर 6 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात है। बीते दिन उसके दामाद मोरपाल निवासी चुनूपुर गढ़िया उसकी पुत्री अंजली के साथ अपनी ससुराल घूमने आया था। जिसके लिए मंगलवार शाम बीना मकान की दूसरी मंजिल पर बनी रसोईघर में खाना बना रही थी। वीना ने बताया कि सिलेण्डर नया था और जैसे ही उसमें रेगुलेटर लगाया वैसे ही उसने आग पकड़ ली। जिससे घर में रखे दो हजार रुपये के अलावा रसोई का अन्य सामान भी जल गया। आग बुझाने के चक्कर में वीना के अलावा उसका दामाद मोरपाल भी झुलस गया। लेकिन आग नहीं बझुी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बोरे को गीला करके सिलेण्डर की आग को बुझाया।

[adrotate banner="2"]