गलत पार्किंग पर टोकने के विवाद में बाइक सवार दबंगों ने यातायात दरोगा को पीटा

0
122

फर्रुखाबाद: शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा जोर आजमाइस जारी है लेकिन दबंगों द्वारा इस व्यवस्था को बिगाड़ने का एक बार फिर प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को बाइक के गलत पार्किंग का विरोध करने पर कुछ दबंग बाइक सवारों ने यातायात दरोगा को पीट दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार यातायात दरोगा चन्द्र पाल लालगेट तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी शहर क्षेत्र से आये एक बाइक पर तीन बाइक सवारों ने अपनी बाइक को गलत तरीके से तिरछा रोड पर खड़ी कर दी। तिरछी बाइक खड़ी करने का विरोध करते हुए टीएसआई ने बाइक सवारों को बाइक सीधी खड़ी करने की हिदायत दी। जिस पर गुस्साये दबंग बाइक सवारों ने दरोगा से मारपीट करनी शुरू कर दी। जब तक अन्य पुलिसकर्मियों को खबर लगती तब तक बाइक सवार दबंग युवक बाइक लेकर फरार हो गये। वहां मौजूद लोग यातायात पुलिस के दरोगा को पिटते देखकर हतप्रभ रह गये।

[adrotate banner="2"]