बीटीसी शिक्षक चयन को 41 अभ्यर्थियों ने करायी काउंसलिंग

0
101

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीटीसी शिक्षक चयन के लिए शनिवार को काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग में 41 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सभी अभ्यर्थियों के कागजात चेक करने के बाद फाइल जमा कर ली गयी।

[adrotate banner="3"]

शिक्षक भर्ती चयन समिति में शामिल एसडीएम अमृतपुर अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल, एबीएसए प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक अनिल कुमार वर्मा ने सभी अभ्यर्थियों की कागजातों की मूल प्रतियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्रम बार कुल 41 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सम्पन्न हुई। इस दौरान बीएसए कार्यालय के बाहर अपनी पत्नियों की काउंसलिंग कराने आये पति बेहद परेशान रहे। इस दौरान कई पति भी अपनी पत्नियों की काउंसलिंग कराने के लिए लाइनों में लगे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

[adrotate banner="2"]