गृह कलह से क्षुब्ध विधवा ने किया आत्मदाह का प्रयास

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट निवासी स्व0 अचल अग्निहोत्री की पत्नी रूबी ने गृह कलह से तंग होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिसे झुलसी अवस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक अचल की मौत गोली लगने से हो गयी थी। तकरीबन सात वर्ष पूर्व अचल अपनी पत्नी रूबी के साथ कमरे में बैठा था तभी अचानक गोली लगने से उसकी मौत हो गयी थी। अचल के 9 वर्षीय पुत्र राम जी व आठ वर्षीय पुत्र श्याम जी है। अचल की मौत के बाद रूबी अपने ससुर चन्द्र प्रकाश व सास ऊषा के साथ रह रही है। ऊषा विशातखाने की दुकान किये है व घायल रूबी का ससुर चाय बेचने का काम करता है। बुधवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे सास से विवाद हो जाने के चलते रूबी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। झुलसी अवस्था में इमरजेंसी सेवा की एम्बुलेंस से सास ऊषा व ससुर चन्द्रप्रकाश रूबी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।