पाकिस्तान के राष्ट्रपति का युवाओं ने फूंका पुतला

0
105

फर्रुखाबाद: पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने से गुस्साये युवाओं ने बुधवार को फतेहगढ़ स्थित छोटी जेल चौराहा पर जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

युवाओं ने कहा कि इस तरह का कृत्य पाकिस्तान में नहीं किया जाना चाहिए था। इससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है। युवा अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अतीश, राहुल, अमित, सचान, राजीव, प्रवीन आदि ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुतला बनाकर नारेबाजी करते हुए फतेहगढ़ जिला जेल चौराहे तक ले गये। जहां पर पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]