चिकित्सक के घर से लाखों की नगदी जेबर चोरी

0
104

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी एमबीबीएस चिकित्सक देवेन्द्र कुमार वर्मा के घर बीती रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेबर व नगदी उड़ा दिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

डा0 देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह बीती रविवार की शाम तकरीबन 7 बजे अपनी पत्नी ऊषा शर्मा के साथ बढ़पुर स्थित एक गेस्टहाउस में शादी समारोह में सम्मलित होने गये थे। रात तकरीबन एक बजे जब शादी समारोह से वापस पुनः अपने घर लौटे तो उन्हें घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। जिससे उन्हें चोरी होने का शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी पड़ी थी। चोरी की सूचना रात में ही पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डा0 देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेबरात सोने का हार, झुमकी, करधनी, 9 चांदी के सिक्कों के अलावा 20 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। डा0 देवेन्द्र ने इस सम्बंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]