ससुराल जा रहे जीजा साले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल, एक की मौत

0
133

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बरा सिकंदरपुर निवासी मोरपाल पुत्र मोतीलाल अपने साले थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी 30 वर्षीय गोपाल पुत्र लक्ष्मीनरायन के साथ आ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनो के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक गोपाल प्रातः अपने जीजा मोरपाल के घर गया था। शाम तकरीबन 6 बजे गोपाल अपने जीजा के साथ वापस आ रहा था। तभी सकवाई के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी गयी है।

दूसरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र में गांव नगला जोगियान के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मदाबाद के गांव धीरपुर ज्योता निवासी शिवरतन (40) व उनके पिता लाखन सिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जब लोहिया अस्पताल लाया गया तो आपातकालीन चिकित्सक ने शिवरतन को मृत घोषित कर दिया। शिवरतन सिंह गांव हरसिंहपुर गोवा में रिश्तेदार की तेहरवीं भोज में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

[adrotate banner="2"]