लोहिया अस्पताल के सामने हड्डी रोगों का शर्तिया इलाज का दावा करने वाले के विरुद्ध मुकदमा

0
116

फर्रुखाबाद : लोहिया अस्पताल गेट के सामने हड्डी रोगों का इलाज करने वाले झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह ने पिछले माह लोहिया अस्पताल गेट के सामने हड्डी रोगों का शर्तिया इलाज का दावा करने वाले व्यक्ति वैद्य शराफत अली की क्लीनिक पर छापा मारा था। एसीएमओ ने शराफत अली पुत्र लियाकत अली को नोटिस जारी कर शैक्षिक प्रमाण पत्र तलब किए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर डा.राजवीर सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली में शराफत अली के विरुद्ध आईपीसी की धारा 468, 471 तथा मेडिकल एक्ट 1956 की धारा 15 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]