कसाब को फांसी लगने की खुशी में आतिशबाजी के साथ बंटी मिठाइयां

0
121

फर्रुखाबाद: मुम्बई हमले में गिरफ्तार किये गये आतंकी अब्दुल कसाव को फांसी दे दिये जाने की खुशी में हिन्दू जागरण मंच ने चौक पर जमकर अतिशबाजी छुड़ाई और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायीं।

[adrotate banner="3"]

देर शाम चौक बाजार पर इकट्ठे हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी छुटाने के साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाये और आतिशबाजी छुटाने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सड़क पर निकल रहे अन्य लोगों को भी मिठाइयां बांटीं।
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि भारत की जनता को चार साल बाद न्याय मिला है। इससे आम जनता का भरोसा कानून पर मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि कसाव की फांसी उन आतंकियों के लिए उदाहरण होगी जो भारत में आतंक फैलाने की फिराक में है। कसाब की फांसी से हिन्दुस्तानी जनता का लम्बा इंतजार खत्म हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कसाव को फांसी देना मुम्बई हमले में मारे गये लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री ग्रीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष पवन सारस्वत, दिनेश मिश्रा, राजेश मिश्रा के अलावा संगठन के गोविंद अग्निहोत्री, पवन सारस्वत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]