होटल मालिक के घर से सात लाख की चोरी

0
112

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम इमाम निवासी बलराम पुत्र स्व0 श्रीराम राजपूत के घर बीती रात चोरों ने बड़ी बारदात को अंजाम दे दिया। पूरा परिवार एक शादी समारोह में शरीक होने गया था। रात में चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी कर ली।

[adrotate banner="3"]

चर्चित होटल मालिक बलराम का लालदरबाजे पर राजपूत होटल है। बलराम पूरे परिवार के साथ तलैया फजल इमाम में रह रहे हैं। बलराम की पुत्री बबली अपने पति चंदकुमार राजपूत निवासी भोगांव के साथ उनके ही घर पर रह रही है, क्योंकि बबली के ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बलराम के दो पुत्र राजकुमार व धर्मवीर अपने परिवार के साथ उसी मकान में रह रहे हैं। बीते दिनों बलराम अपनी पत्नी ऊषा वर्मा पुत्री डोली व अन्य परिजनों के साथ ग्वालियर अपनी भांजी सोनी की शादी में गये थे। घर पर बलराम का पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी पुश्पेन्द्री के साथ पड़ोस के कमरे में सो रहा था। घर के दूसरी मंजिल पर बलराम का भतीजा आकाश पुत्र बलबीर सो रहा था और दूसरी मंजिल के दूसरे कमरे में धर्मवीर की पत्नी संध्या भी सो रही थी। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी तिजोरी का ताला तोड़ा और अंदर के भाग को चाबी से खोलकर सात लाख रुपये के जेबर व 45 हजार रुपये की नगदी उड़ा दी। मामले की सूचना बलराम को दी गयी तो पूरा परिवार वापस घर आ गया। मामले की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="2"]