युवती से निकाह करने से मना किया तो पड़ोसी ने पीटा

0
94

फर्रुखाबाद: इश्क जब हद से गुजरता है तो फिर वह सारी सीमायें तोड़ने के लिए विवश कर देता है। फिर चाहे दोनो को इसके लिए कुछ भी करना पड़े। लेकिन कभी प्रेम एकतरफा भी होता है। तब प्रेमी की स्थिति उस सांप की जैसी हो जाती है जो छछूंदर खाकर पछताता है। ऐसा ही मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसामण्डी में देखने को मिला जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से निकाह करने के लिए अड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने मना किया तो उसने अपने अन्य परिजनों से मिलकर प्रेमिका के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक भूसामण्डी निवासी बेबी शवनम पत्नी असलम खां ने कोतवाली में शिकायत की कि उसके पड़ोसी रेशमा का भाई चुन्नू उसकी पुत्री से निकाह करने की जिद पर अड़ गया। जिसको उन लोगों ने मना किया तो उसने मारपीट कर दी। शवनम की सूचना पर पुलिस ने अनीश, शहमा व रेशमा के अलावा चुन्नू के नाम एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]