दीवाली पर एरियर भुगतान न होने से भिन्नाये सफाईकर्मियों ने मुख्य बाजार में लगाये कूड़े के ढेर

0
96

फर्रुखाबाद: अपनी मांगों को लेकर अड़े नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मचारियों के हड़ताल के दूसरे दिन भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सफाईकर्मियों की मांग है कि दीवाली तक उनको 80 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया जाये। मांगें पूरी न होने पर सफाईकर्मियों ने शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर इकट्ठे कर दिये। सफाईकर्मियों ने भीड़ भाड़ वाले बाजार नेहरू रोड पर कूड़े का बड़ा ढेर लगा दिया। टाउनहाल तिराहे पर भी कूड़ा डाल दिया गया। जिससे निकलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी यूनियन के वैनर तले शहर के सभी सफाईकर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बीते दिन चेयरमैन वत्सला अग्रवाल से भी इस सम्बंध में बात की थी। लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ था। जिसके चलते कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद उनका काम देख रहे संविदा सफाई कर्मचारियों के ऊपर काम का बोझ आ गया है। जिस बजह से पतली गलियों से कूड़ा गाड़ी द्वारा कूड़ा लाकर मुख्य मार्ग पर इकट्ठा किया जा रहा है। लेकिन इस कूड़े को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नेहरू रोड पर कई जगह कूड़े के बड़े बड़े ढेर कर्मचारियों ने लगा दिये हैं। मजे की बात तो यह है कि टाउनहाल तिराहे पर व तहसील गेट पर कूड़े के बड़े बड़े ढेर पड़े हुए हैं।

शनिवार को शहर में बकरीद की नमाज अदा की जानी है। लेकिन सफाई व्यवस्था की स्थिति शहर में एक ही दिन में चरमरा गयी। अगर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की तो मजबूरन लोगों को गंदगी से ही गुजर कर नमाज अदा करने के लिए जाना पड़ेगा। फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और इस सम्बंध में आज शुक्रवार को चेयरमैन से पुनः बैठक रखी गयी है। जिसमें क्या निर्णय होता है यह बैठक के बाद ही पता चलेगा।

[adrotate banner="2"]