दिनदहाड़े युवक की बाइक लूटकर बदमाश फरार

0
113

कमालगंज (फर्रुखाबाद): जनपद में अपराध दर अपराध बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस आंख बंद कर बैठी है। जिसका फायदा उठाते हुए कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सिंगुरापुर के निकट दो बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक की बाइक लूटकर फरार हो गये। युवक ने थाना कमालगंज पहुंचकर सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के ग्राम बिलंदपुर निवासी आरिफ पुत्र मोहममद जरीफ अपनी यामहा फेजर बाइक नम्बर डी एल 5एस/9698 से गुरुवार को बिलंदपुर से कमालगंज होता हुआ ग्राम भड़ौसा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में ग्राम सिंगुरापुर के निकट आम के बाग के पास कोटिया स्थान पर दो लोग खड़े थे। जिन्होंने आरिफ पर फायर झोंक दिया। फायर होते ही आरिफ हड़बड़ा गया व बाइक खड़ी कर ली। लुटेरों ने बाइक सवार आरिफ से बाइक छीन कर भाग खड़े हुए। यह देख आरिफ हताश होकर खड़ा रह गया। आरिफ ने इसकी सूचना कमालगंज थाना पुलिस को दी है।

[adrotate banner="2"]