माहौल समझने को सलमान ने कांग्रेसियों को किया दिल्ली तलब

0
111

फर्रुखाबाद: केजरीवाल की एक नवम्बर को होने वाली जनसभा के चलते फर्रुखाबाद में कांग्रेसियों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। उधर केजरीवाल और सलमान के बीच में पहले से ही विरोधाभाषी मामला चल रहा है। आरोप प्रत्यारोप के दौर के चलते कांग्रेसी पहले ही केजरीवाल को जिले में घुसने न देने की चुनौती दे चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी केजरीवाल के समर्थकों में जनसभा को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। मामले को समझने के लिए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में तलब किया है।

[adrotate banner="3"]

कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की तरफ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब अहमद, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के अलावा अन्य कई पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया। इसके लिए कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना भी हो गये हैं। जहां बुधवार को दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के साथ सलमान की बैठक की जायेगी। इसके बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है। अब तक जनपद में हुए घमासान को लेकर सलमान के खेमे में पहले से ही आक्रोष व्याप्त है। अचानक सलमान की तरफ से सूचना आने के बाद कई कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हो गये। जिनमें जीतू मिश्रा, सीता मिश्रा का भी नाम शामिल है।

[adrotate banner="2"]