कचहरी गये दरोगा को अधिवक्ताओं ने धुना

0
100

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज में तैनात दरोगा त्रिभुवन सिंह को वकीलों ने जमकर पिटायी कर दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने समझाबुझाकर वकीलों को शांत किया व दरोगा को कचहरी से बाहर ले आये।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता को चोरी की बाइक के साथ घटियाघाट चौकी के अन्तर्गत बीते कई दिनों पूर्व पकड़ा गया था। काफी सिफारिश इत्यादि के बाद वकील को पुलिस ने छोड़ दिया व बाइक जब्त कर ली। वहीं वकील  था कि बाइक चोरी की नहीं बल्कि उसके पास कागज नहीं थे। लेकिन पुलिस ने उसे चोरी में दिखा दिया था। तभी से अधिवक्ता दरोगा त्रिभुवन सिंह से रंजिश मान रहे थे। शुक्रवार की सुबह दरोगा त्रिभुवन सिंह किसी काम से फतेहगढ़ कचहरी गये हुए थे तभी अधिवक्ताओं ने देख लिया।

दरोगा की फिराक में रहे अधिवक्ता ने आव देखा न ताव दरोगा की जमकर पिटायी कर दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने समझा बुझाकर वकीलों को शांत कर दिया व दरोगा त्रिभुवन सिंह को कचहरी से बाहर ले आये।

[adrotate banner="2"]