कोल्ड स्टोरेज में घुसे चोरों को चौकीदारों ने फायरिंग कर खदेड़ा

0
101

मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद) : कोल्ड स्टोरेज में चोरों ने धावा बोल दिया। चौकीदारों ने फायरिंग कर उन्हें खदेड़ दिया। भागते समय चोर जूते मौके पर ही पड़े छोड़ गये।

[adrotate banner="3"]

बेवर फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गणपति कोल्ड स्टोरेज मे शुक्रवार रात चहारदीवारी फांदकर चोर घुस आये। बाउंड्री में जल रहे बल्व की रोशनी मे सशस्त्र चौकीदारों ने बाउंड्री फलांग रहे चोरों को देखकर आवाज लगायी और तीन फायर किये। हड़बड़ाहट में चोर जूते मौके पर ही पड़े छोड़कर भाग गये। गणपति कोल्ड स्टोरेज के मालिक राजीव दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष चोरों ने बाउंड्री फलांगकर 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल व कापर वायर चोरी करके लगभग ढाई लाख का नुकसान किया था। दो दिन से चोरों की चहलकदमी से चौकीदार सतर्क थे।

चोरों ने रात इंदिरानगर मोहल्ले में श्यामबाबू बाथम के घर पर भी धावा बोला। चोर घर के पिछवाड़े से चढ़कर सीढि़यों से उतर रहे थे। इसी समय जाग रही श्यामबाबू की पुत्री ने चोरों को घर में उतरते देख लिया और वह चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर चोर दीवार फांदकर भाग गये।

[adrotate banner="2"]