वर्दीधारी अल्टो सवार बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी

0
110

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवकरोरी निवासी दिलीप सिंह पुत्र बदन सिंह की वर्दीधारी अल्टो सवार बदमाशों ने बाइक लूट ली। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गयी।

[adrotate banner="3"]

नीवकरोरी निवासी दिलीप अपनी स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल से अपने गांव जोगा जा रहा था। तभी खिमशेपुर व धीरपुर कोल्ड के बीच में बीते बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे पुलिस की वर्दी पहने कुछ बदमाशों ने दिलीप को हाथ देकर रोका और मारपीट कर उसे अल्टो में डाल लिया और बाइक लेकर फरार हो गये। बदमाश दिलीप को लेकर नवीगंज और छिबरामऊ के बीच में पहुंचे जहां उसे मारपीट कर गाड़ी से नीचे फेंक दिया और फरार हो गये।

मामले की सूचना दिलीप ने कोतवाली पुलिस को दी। लिखित तहरीर देने के बाद कोतवाल ऋषीपाल सिंह ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गयी थी।

[adrotate banner="2"]