प्रेम प्रसंग के चलते युवक फांसी पर झूला

0
118

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर निवासी स्वर्गीय लालाराम शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर बाद फांसी पर लटक गया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनो ने शव को नीचे उतार लिया।

[adrotate banner="3"]

मृतक युवक दीपक शर्मा के पिता लालाराम शर्मा का स्वर्गवास कुछ दिन पहले बीमारी के चलते हो गया था।  दीपक ने फर्नीचर बनाने का काम शुरू किया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। पिता की मौत के बाद घर में दीपक की मां सरोजा, बहन दुर्गा, कोमल व बबली रह रहीं थीं। मां शीतगृह में मजदूरी करती थी। दुर्गा व बबली का विवाह हो गया था। दीपक शर्मा अहमदाबाद में आयल मिल में काम करने गया था और चार माह पूर्व वापस आ गया। मोहल्ले में ही रहने वाले एक दुकानदार की पुत्री से दीपक शर्मा का प्रेम पसंग चल रहा था। यह बात लड़की का पिता व दीपक के परिजन भी भली भांति जानते थे। लड़की से न मिलने की हिदायत भी दीपक शर्मा को लड़की के परिजनों द्वारा दी गयी थी। जिसके चलते दीपक काफी मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

प्रातः दीपक की मां सरोज काम पर चली गयी तो दोपहर बाद तकरीबन दो बजे दीपक ने कमरे के कुन्डे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक के लटक रहे शव के पैर पूरी तरह से जमीन पर लगे हुए थे। घटना के बाद अनजाने में दीपक शर्मा की नानी सुनीता उसके घर गयीं तो कमरे में दीपक का शव लटका देखा। जिसके बाद अन्य परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची दीपक की मां सरोज व अन्य लोगों ने शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्यवाही करायी जायेगी।

[adrotate banner="2"]