पत्नी के सामने अश्लील हरकतें करने से मना करने पर दम्पत्ति को धुना

0
230

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलार नगला इंदिरा नगर निवासी रवी पुत्र लालता प्रसाद जाटव ने बताया कि उसकी पत्नी शांतीदेवी जाटव बीते दो दिन पूर्व अपने घर के बाहर गली में निकल रही थी तभी गांव के ही रामसिंह जाटव का पुत्र सुनील गली में खड़े होकर पत्नी को दिखाकर पेशाब करने लगा। जिस बात की शिकायत उसने मुझसे की तो मैने सुनील को ऐसा करने के लिए मना किया। जिस पर बीते दो दिन पूर्व विवाद भी हो गया था।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार शाम तकरीबन 6 बजे सुनील की मां मीरादेवी से सुनील के इस अश्लील हरकत की शिकायत की गयी तो मामला तूल पकड़ गया। रवी ने आरोप लगाया कि सुनील व उसके भाई बी पी सिंह के अलावा उसके पिता रामसिंह ने ईंट पत्थर इत्यादि से रवी व उसकी पत्नी शांतीदेवी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे रवी व उसकी पत्नी काफी घायल हो गये। मामले की जानकारी रवी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली में रवी की तहरीर पर राम सिंह पुत्र नत्थूलाल जाटव व उसके दोनो पुत्र सुनील व बीपी सिंह के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

[adrotate banner="2"]